Sunday, December 3, 2023
spot_imgspot_img

नहीं रूक रहा कोरोना संक्रमणः पिछले 24 घंटों में सामने आए 2 लाख 58 हजार से अधिक मामले, देश में एक्टिव मामलों की संख्या पहुंची 16 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है बीते 24 घंटों में 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 385 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 41327 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40,386 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल एक्टिव केस 2.65 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 72.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,808 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19.67% है। इधर, अच्छी खबर यह है कि मुंबई में रोज की संक्रमण दर 30% से घटकर 13.7% रह गई है। हालांकि, महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स का कहना है कि कोरोना पीक पर पहुंच गया या पीक खत्म हो रहा है, यह जानने के लिए 1 हफ्ते इंतजार करना होगा। रविवार को 34,047 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5902 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 32.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,431 लोगों की मौत हो गई। यहां भी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। अब यहां 1,97,982 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 19.29% हो चुका है।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles