Saturday, July 27, 2024

जानिए क्या है कैंब्रिज विश्वविद्यालय के रिसर्चर की भारत पर राय, दूसरी लहर को किया था अनुमानित 

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूसरी लहर के बाद अब शायद एक बार फिर ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से भारत में कोविड मामले बढ़ रहे हैं।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में जज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर पॉल कट्टूमन ने बताया,” यह संभावना है कि इंडिया प्रतिदिन कोविड मामलों में विस्फोटक वृद्धि की अवधि देखेगा और तीव्र विकास चरण शायद कम होगा। उन्होंने बताया कि यहाl कहना कठिन होगा कि आने वाले दिनों में कोविड मामलों में कितनी वृद्धि होगी।

 पॉल कट्टूमन और उनकी इंडिया कॉविड ट्रैकर की टीम पूरे भारत में कुल संक्रमण दर में एक वृद्धि देख रही है। बता दे कि इस ट्रैकर ने 24 December में यहां लिखा था की भारत में कुल 6 राज्य अभी चिंताजनक स्थिति में है। इन 6 राज्यों में नई मामलों की वृद्धि दर 5% से ज्यादा थी। ट्रैकर ने यह भी बताया था आने वाले दिनों में ये 6 राज्य बढ़के 11 हो जाएंगे क्योंकि नई वैरीअंट का प्रसार बहुत जल्दी होगा।

बता दें की मई में इसी ट्रैकर ने सही तरीके से यह बताया था की इस महीने में दूसरी लहर की पीक आयगी और अगले महीने तक मामले कम होने लगेंगे।

Latest Articles