Sunday, December 3, 2023
spot_imgspot_img

बड़ी खबरः उग्र हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन! एनसीपी विधायक का घर फूंका, हर तरफ तनाव का माहौल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण को लेकर हो रहा आंदोलन उग्र हो गया है। आंदोलनकारी अब हिंसक रवैया अपना लिये हैं। सोमवार को राज्य के बीड जिले में मराठा आंदोलनकारियों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर हमला कर आग लगा दी। संयोग से घर में मौजूद विधायक, उनका परिवार और स्टाफ बाल-बाल सुरक्षित बच गया, हालांकि संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं से हिंसा से दूर रहने और अपने आंदोलन को शांतिपूर्वक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मनोज जारांगे पाटिल को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है। घटना के बाद विधायक प्रकाश सोलंके ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन एक आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles