Saturday, July 27, 2024

कोरोना की दहशतः रफ्तार ने डराया तो याद आया मास्क! दिल्ली में पब्लिक प्लेस पर कंपलसरी, नहीं पहनने पर 500 रुपये का होगा चालान

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार डरा रही है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर पाबंदियों लगानी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में पब्लिक प्लेस में मास्क कंपलसरी कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि प्राइवेट फोर व्हीलर में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों को जुर्माना नहीं देना पड़ेगा। बता दें कि दिल्ली में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 2146 नए संक्रमित मिले है जबकि 1840 मरीज ठीक हुए। वहीं 8 संक्रमितों की मौत होने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं, देश में बुधवार को 16,299 नए केस मिले, 19,431 संक्रमित ठीक हुए। जबकि 53 लोगों की मौत हो गई। देश में पॉजिटिविटी रेट 4.64% बनी हुई है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। यहां बुधवार को 1847 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत हुई।

Latest Articles