Saturday, July 27, 2024

बात सुरक्षा कीः सीएम केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरा! पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने को कहा, दिल्ली पुलिस ने मांगा खुफिया इनपुट

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने आम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा होने का अंदेशा जताया है। इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस से केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। हांलाकि दिल्ली पुलिस ने इस मांग को खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीएम केजरीवाल को पहले ही सबसे उच्च स्तर की जेड़ कैटेगरी सिक्योरिटी मिली है। कहा कि अगर सीएम केजरीवाल को खतरे के संबंध में पंजाब पुलिस के पास कोई खुफिया इनपुट है तो उसे शेयर करें।
उधर इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। अफसरों का कहना है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी है। उन्हें पर्याप्त पुलिस कर्मी दिए गए हैं। हर वीआईपी को खतरे का रेगुलर आकलन चलता रहता है। अगर जरूरत होगी तो उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया जाएगा।
वहीं पंजाब पुलिस के एक अफसर ने कहा कि इस संबंध में लेटर लिखा गया है। जिसमें अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरे के बारे में आगाह किया गया है। यह लेटर कब लिखा गया इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। वहीं पंजाब पुलिस के अफसर इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Latest Articles