नई दिल्ली/देहरादून। देशभर में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की वजह से आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, तेज़ हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी भारत में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर मध्य भारत के कई हिस्सों में 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 अप्रैल तक कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। आज 1 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम खराब रहेगा। पहाड़ी राज्यों में मौसम और ज्यादा सख्त रहने वाला है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में 2 और 3 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन राज्यों में हवाएं 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैंए साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। दक्षिण भारत भी इससे अछूता नहीं है। केरल, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 3 और 4 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुल मिलाकर देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। ऐसे में मौसम विभाग की सलाह है कि लोग सतर्क रहें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
Trending
उत्तराखंड ने अपनाया उत्तर प्रदेश मॉडल: अब बजट स्वीकृति के बिना भी समय पर मिलेगा सरकारी वेतन-पेंशन
राजपुर थाना क्षेत्र में नाइट क्लब विवाद ने ली ब्रिगेडियर की जान, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात
मेरठ के डॉक्टर के जरिए फंसा उत्तराखंड का छात्र, कानपुर में हुआ अवैध किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग का ऐतिहासिक निर्णय: 12 साल बाद फिर लागू हुआ शून्य टैरिफ बढ़ोतरी का नियम
देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में महंगा हुआ पानी, 1 अप्रैल से लागू हुई जल संस्थान की नई दरें
मौसम अपडेट: इस हफ्ते गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
गढ़ीकैंट मैदान में तैयारियां रुकीं: प्रधानमंत्री मोदी के नए कार्यक्रम का उत्तराखंड की जनता को बेसब्री से इंतजार
भट्टोवाला से ढालवाला तक बनेगा नया फोरलेन, ऋषिकेश शहर को भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी स्थायी राहत