यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बर्दाश्त नहीं: सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने निजी स्कूलों को पारदर्शी व्यवस्था के दिए निर्देश
सीएम धामी ने गैस संकट की अफवाहों को किया खारिज: प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी जेल
कैंसर के बढ़ते मामलों पर सरकार सख्त: हानिकारक रसायनों की पहचान के लिए नियमावली तैयार करने के निर्देश जारी
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल का बयान: अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर लगी है रोक
राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे महोत्सव का समापन: 22 मार्च तक योग की विभिन्न विधाओं से रूबरू होंगे साधक
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती 2026: वित्त और कार्मिक विभाग की सहमति के बिना शिक्षा महानिदेशक नहीं निकाल सकेंगे नई विज्ञप्ति
उत्तराखंड में मांग और आपूर्ति का बड़ा अंतर: 4.5 करोड़ यूनिट की मांग के मुकाबले उपलब्धता केवल 2.3 करोड़ यूनिट
उत्तराखंड में रसोई गैस की कालाबाजारी पर लगाम: अवैध रिफिलिंग किट बरामद, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभाग का चाबुक
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024