देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होनी है और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ों में आज पलायन थम नहीं रहा है।
Trending
राज्य गठन से अब तक सड़कों का जाल: 15,470 किमी से बढ़कर 43,765 किमी हुई सड़क कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री धामी का 'इकोलॉजी और इकॉनमी' मंत्र: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को मजबूत बनाने का बड़ा लक्ष्य
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल की मांग: धाम की पवित्रता के लिए शराब और मांस पर रहे पूर्ण प्रतिबंध
मुख्यमंत्री धामी ने लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर जताया शोक, संस्कृति में योगदान को किया याद
एनसीईआरटी एक्सपर्ट कमेटी बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते की डेडलाइन दी
प्रश्नकाल में हंगामा और विपक्ष का प्रदर्शन, विधानसभा सत्र का तीसरा दिन गरमाया
लोकप्रिय उत्तराखण्डी लोकगायक दीवान सिंह कनवाल का 65 की उम्र में निधन
हरीश राणा केस में लाइफ सपोर्ट हटाने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति