नई दिल्ली। इंदौर में हुए भीषण अग्निकाण्ड के बाद अब दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पालम क्षेत्र में एक चार मंजिला मकान में बुधवार सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। देखने ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त मकान में आग लगी तब मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत.बचाव कार्य में जुटी रहीं। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग को लेकर दमकल विभाग ने जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर 2 में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की कॉल मिली थी जिसमें कुछ लोग फसने की आशंका भी थी। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है आग बुझाने और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। सुबह 7 बजे दमकल को कॉल मिली, आग बुझाने का काम जारी है। बता दें कि मंगलवार देर रात इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में भीषण अग्निकाण्ड हो गया था। एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Trending
कैलोरी और कपड़ों के आधार पर तय होगी न्यूनतम मजदूरी, उत्तराखंड मजदूरी संहिता में वैज्ञानिक मानकों का समावेश
मौसम विभाग की चेतावनी: 25 मार्च तक खराब रहेगा उत्तराखंड का मौसम, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में अब मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री संभालेंगे कमान, कार्यकाल के आखिरी साल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
श्रद्धालुओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ: केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर समिति ने बढ़ाया 80 से ज्यादा पूजाओं का शुल्क
एक अप्रैल से दून एयरपोर्ट पर पहली नाइट फ्लाइट, बंगलूरू के लिए सीधी सेवा शुरू
हैरान करने वाली सच्चाई: बिहार में अगरबत्ती उद्योग में श्मशान की राख का इस्तेमाल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत को मिली पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड में बर्फबारी से गिरा तापमान, मैदानी इलाकों में जारी बारिश