Saturday, July 27, 2024

कोरोना की रफ्तार पर लगने लगा ब्रेक

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे कम हो रही है और सरकारों द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधों को कम किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले दर्ज किए गए है, जोकि कल की तुलना में 19.4% कम हैं।पिछले 24 घंटे में 1,188 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है, जिसमें से अकेले केरल में 860 लोगों की जान गई है। देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद 5,04,062 हो गई है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 10 लाख लाख से कम होते हुए 9,94,891 हो गया है, जिसके साथ ही कुल मामलों की सक्रिय दर में भी कमी देखने को मिली है और यह 2.35% हो गई है। जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 5% तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,70,21,72,615 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 55,78,297 लोगों का टीकाकरण किया गया है।रिकवरी दर वर्तमान में 96.46% है। पिछले 24 घंटों में 1,80,456 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 4,08,40,658 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए है, जिससे देश में कुल टेस्ट संख्या 74,29,08,121 हो गई है।

Latest Articles