Saturday, December 9, 2023
spot_imgspot_img

ब्रेकिंगः धूमधाम से मनाया जा रहा यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह का जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई हस्तियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके 83वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज हमारा जन्मदिन मनाया जा रहा है, लेकिन हमें खुशी तभी मिलेगी, जब गरीब से गरीब जनता का जन्मदिन मनाया जाए। मुझे बुलाइए तो मैं खुद आऊंगा। आपको विश्वास दिलाता हूं जो आशा आप हमसे करते हो उसे पूरा करके दिखाऊंगा। इस दौरान मुलायम को 83-83 किलो के दो लड्डू और 51 किलो का एक लड्डू भेंट किया गया। देवरिया से आए राहुल गुप्ता, मोहन गुप्ता ने 83 किलो का केक भेंट किया। वहीं, प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने शॉल ओढ़ाया और पैर छूकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ में अखिलेश यादव भी मौजूद हैं। उधर, शिवपाल यादव ने सैफई में केक काटकर मुलायम का जन्मदिन बनाया। आज मुलायम सिंह के बर्थडे पर भी अखिलेश-शिवपाल अलग-अलग दिखे। वहीं शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम को जन्मदिन की बधाई दी है। शिवपाल ने सैफई में रविवार को ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया, लेकिन अखिलेश इसमें भी नहीं पहुंचे। शिवपाल यादव आज सुबह सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में मुलायम के जन्मदिन पर दंगल करा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles