Saturday, July 27, 2024

जानिये क्यों मनाया जाता है गणेश चतुर्थी का यह त्योहार.

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गणेश चतुर्थी का यह पावन दिन हिन्दुओं का एक मुख्य त्योहार माना जाता है। गणेश जी का यह त्योहार भारत के सभी भागों में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है पर महाराष्ट्र व कर्नाटका में गणेश चतुर्थी को बहुत अधिक धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था है।गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की जाती हैं। लोग अपने घऱ,कालोनी और पंडालों में गणपति जी की स्थापना करते हैं और 10 दिन का गणेश उत्सव मनाते हैं। माना जाता है कि 10 दिनों के लिए गणेश जी भक्तों के घर पर मेहमान के रूप मै विराजमान होते हैं। इस मौके पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जाता है। चलिए जानते है की कैसे हुई थी गणेश चतुर्थी की शुरुआत इस उत्सव की शुरूआत शिवाजी महाराज के बाल्यकाल में उनकी मां जीजाबाई द्वारा की गई थी। आगे चलकर पेशवाओं ने इस उत्सव को बढ़ावा दिया और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इसे एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई थी। माना जाता है की गणेशजी की पूजा में उन्हें मोदकों का और साथ मै कई तरह की मिठाई का भोग लगाया जाता है इसके साथ ही उन्हें रोली, अक्षत, दूर्वा, पुष्प, इत्र, सिंदूर आदि चढ़ाया जाता है। लेकिन कभी भी गणेश जी की पूजा मै भगवान गणेश को तुलसी नहीं चढ़ाई जाती है

Latest Articles