Monday, December 4, 2023
spot_imgspot_img

आयकर विभाग के नए पोर्टल पर दाखिल हुए बम्पर ITR, जमा हुए 4:30 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न

वित्त मंत्रालय ने आज जानकारी दी की 27 दिसंबर, 2021 तक आयकर विभाग के नए पोर्टल पर ₹4.67 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। 27.12.2021 को 15.49 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे और यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। आइटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 दिसम्बर 2021 है।

निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए दायर 4.67 करोड़ आईटीआर में से 53.6 प्रतिशत आईटीआर 1 (2.5 करोड़), 8.9 प्रतिशत आईटीआर 2 (41.7 लाख), 10.75  प्रतिशत आईटीआर 3 (50.25 लाख), 25 प्रतिशत  आईटीआर 4 (1.17 करोड़) हैं।  ITR5 (5.18 लाख), ITR6 (2.15 लाख) और ITR7 (0.43 लाख)।

 बता दें कि इनमें से 48.19 प्रतिशत से अधिक आईटीआर पोर्टल पर ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म का उपयोग करके दाखिल किए गए हैं और शेष को ऑफलाइन सॉफ्टवेयर उपयोगिताओं से बनाए गए आईटीआर का उपयोग करके अपलोड किया गया है।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles