Sunday, December 3, 2023
spot_imgspot_img

यूपी में सपा और राष्ट्रीय लोकदल के बीच होगा गठबंधन! राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत बोले- अब आयेगी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार

मेरठ। उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन का औपचारिक ऐलान आज हो गया। आज मेरठ के दबथुआ में आयोजित रैली के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंच पर मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने दोनों पार्टियों के बीच में गठबंधन का एलान करने के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार आएगी।
इस दौरान चौधरी ने कहा कि सरकार आने पर हम किसान आंदोनल के शहीदों की याद पर मेरठ में स्मारक बनवाएंगे। जिससे शहीद किसानों की कुर्बानी याद रखी जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के मामले में भाजपा को दाढ़ी भी मुंडवानी पड़ी और नाक भी कटवानी पड़ी। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला और कहा कि वह तो नायाब हैं। औरंगजेब पर बात शुरू करते हैं और अंत में पलायन पर आ जाते हैं। पेपर दिला नहीं पाते, मजबूर होकर नौजवान दूसरे प्रदेश जाकर नौकरी ढूंढते हैं। योगी जी को यह पलायन नहीं दिखता है। अपना काम नहीं देखते हैं। बाबा जी को गु्स्सा भी बहुत आता है। कभी मु्स्कराते नहीं। सिर्फ तभी खुश दिखते हैं जब बछड़ों के बीच होते हैं तो 2022 में उन्हें फ्री कर दो ताकि वो पूरे दिन बछड़ों के बीच खुश रहें। उन्होंने कहा कि बिजनौर में ऐसी सड़क बनवाई गई कि विधायक ने नारियल फोड़ा तो सड़क ही टूट गई।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles