9 दिसंबर, देश के इतिहास में एक काले पल की तरह जुड़ गया जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य लोगों की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। जहां सारा देश इस खबर पर गमगीन था वहीं कई ऐसे ‘महानुभाव’ थे जो सोशल मीडिया में जनरल बिपिन रावत की मृत्यु वाले पोस्ट्स में हंस रहे थे या मजाक बना रहे थे।
क्यों अली अकबर(Ali Akbar) ने त्यागा अपना धर्म?
अली अकबर(Ali Akbar) एक मलयालम फिल्म डायरेक्टर है। उन्होंने सोशल मीडिया में यह खुलासा किया कि वह इस्लाम त्याग रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कैसे इस बात से बहुत दुखी हुए थे कि संप्रदाय विशेष के कुछ लोग बिपिन रावत की मृत्यु पर हंस रहे हैं। इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी करी और कुछ समय बाद पोस्ट डिलीट और अकाउंट बंद हो गया।
एक अन्य अकाउंट इस्तेमाल करते हुए डायरेक्टर अली अकबर(Ali Akbar) ने बताया की अपने धर्म के कुछ लोगों द्वारा किए गए गलत आचरण से वह नाराज हैं और इसी के विरोध में इस्लाम छोड़ रहे हैं। फिर उन्होंने बताया की उनके परिवार का अब से कोई धर्म नहीं होगा।
अली अकबर(Ali Akbar) बदलेंगे नाम।
डायरेक्टर अली अकबर ने बताया कि अब वह अपना पुराना नाम छोड़ रहे हैं और उनका नया नाम राम सिंह होगा