Tuesday, December 5, 2023
spot_imgspot_img

जानिये 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान……

हिन्दू समाज बहुत पारम्परिक संस्कृतियों से बना हैं।  भारत में कई धर्म के लोग एक साथ रहते है  उनमें से एक धर्म हैं हिन्दू धर्म। हिन्दू धर्म में 33 करोड़ भगवान को पूजा जाता हैं भगवान शिव को  हिंदू देवताओं में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक माना जाता है जानिये क्या होते है ज्योतिर्लिंग, हिंदू भगवान शिव का एक भक्ति प्रतिनिधित्व है। यह शब्द ज्योति (‘तेज’) और लिंग (‘संकेत’) का एक संस्कृत यौगिक है। भारत में कुल 64 ज्योतिर्लिंग है जो जगह-जगह पर बने हुए है। इन ज्योतिर्लिंगों में से 12 को ही मुख्य ज्योतिर्लिंग में शामिल किया गया है। भारत में इन ज्योतिर्लिंगों को काफी पवित्र माना जाता है। जानिये 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान………

सोमनाथ यह गुजरात के प्रभास क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर को पिछले एक हजार वर्षों में लगभग छह बार ध्वस्त एवं पुनर्निमित किया गया है। इस पर पहला हमला 1022 ईस्वी में मुस्लिम आक्रांता महमूद गजनवी ने किया था।

शैल पर्वत पर मल्लिकार्जुन यह आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी के तट पर स्थित श्रीशैल पर्वत पर स्थापित है। इस पर्वत को दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है।

Image result for mallikaa arjun

क्षिप्रा नदी के किनारे पर महाकालेश्वर यह ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर विद्यमान उज्जैन में विराजमान है।

उज्जैन में ओंकारेश्वर या अमलेश्वर यह ज्योतिर्लिंग भी मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी में एक द्वीप पर स्थापित है। यहां ओंकारेश्वर और अमलेश्वर दो अलग-अलग लिंग हैं, परन्तु इन्हें एक ही लिंग के दो स्वरूप मान कर पूजा जाता है

झारखंड में वैद्यनाथ मंदिर ,भारत में झारखण्ड के देवघर जिले में स्थित वैद्यनाथ का मंदिर है

नासिक में भीमशंकर,यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में मुंबई से पूर्व और पूना से उत्तर भीमा नदी के किनारे सह्याद्रि पर्वत पर स्थापित है। शिवपुराण की एक कथा के आधार पर भीमशंकर ज्योतिर्लिंग को असम के कामरूप जिले में गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुर पहाड़ी पर भी स्थित बतलाया जाता है।

तमिलनाडु में रामेश्वरम यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाड जिले में विराजमान है। रामायण व अन्य पुराणों के अनुसार यहां पर भगवान राम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले शिव की पूजा की थी। इसलिए इसे रामेश्वरम् (राम के ईश्वर) नाम से भी जाना जाता है।

 

दारुकवन में यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारका में स्थित है। कुछ लोगों के अनुसार हैदराबाद राज्य के अन्तर्गत औढ़ा ग्राम में स्थित शिवलिंग को भी नागेश्वर ज्योतिर्लिंग माना जाता है।

, वाराणसी में विश्वनाथ,यह भारत के उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहर बनारस के विश्वनाथ गली में स्थित है। यह हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है

गोदावरी तट पर त्र्यम्बेश्वर यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में नासिक जिले में पंचवटी से 18 मील की दूरी पर ब्रह्मगिरि के निकट गोदावरी के किनारे है। इस स्थान को पवित्र नदी गोदावरी का उद्गम स्थल भी माना गया है।

,
उत्तराखंड में केदारनाथ,यह ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में हिमालय के केदार नामक पर्वत पर विद्यमान है।

औरंगाबाद में घुश्मेश्वर मंदिर महाराष्ट्र में औरंगाबाद के नजदीक दौलताबाद से 11 किलोमीटर दूर घृष्‍णेश्‍वर महादेव स्थित है।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles