Tuesday, December 5, 2023
spot_imgspot_img

चंडीगढ़ डीएसपी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर डाला मानहानि मुकदमा, माफी की करी मांग

चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर मानहानि मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है मामला?

18 दिसंबर को सुलतानपुर लोधी में कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक राजनीतिक रैली में भाषण दे रहे थे जहां पर उन्होंने एक ऐसी बात बोल दी थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस एमएलए नवतेज सिंह चीमा इतने ज्यादा शक्तिशाली है की पुलिस भी अपनी पेंट गीली कर दे। इसके बाद चंडीगढ़ के डीएसपी दिल शेर सिंह चंदेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जहां पर उन्होंने सिद्धू के बयान की निंदा करी थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ।

सोमवार को डीएसपी दिल शेर सिंह चंदेल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर मानहानि मुकदमा भी दर्ज किया और यह मांग रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू लिखित इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया हर जगह पुलिस बल से माफी मांगे।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles