Saturday, July 27, 2024

झमाझम बरसे मेघ, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर! कड़ाके की ठण्ड पड़ने से बढ़ने लगी लोगों की परेशानियां

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते पूरे राज्य में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। कल दिनभर प्रदेश में झमाझम बारिश हुई, जिसका सिलसिला रात को भी जारी रहा। हांलाकि सुबह होने के बाद मौसम का मिजाज बदला और धूप खिल आई, लेकिन मौसम अभी भी पल-पल करवट बदल रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में और कुछ समय तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को भी बारिश जारी है। मसूरी में देर रात से बारिश हो रही है। शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। चारधामों में बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से बारिश हो रही है। केदारनाथ में बर्फबारी जारी है। चमोली जनपद में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। चकराता, धनोल्टी और औली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में रविवार सुबह से बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम के इस मिजाज से लोग घरों में दुबके हुए हैं। बर्फबारी-बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद है। यहां तक की मार्ग खोलने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। यमुनोत्री क्षेत्र में आए आठ पर्यटक अभी भी जानकीचट्टी में ही फंसे हुए हैं।

Latest Articles