Saturday, July 27, 2024

झील में मिला रेंजर का शव! 15 दिनों से थे लापता, शिनाख्त में जुटी पुलिस

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील से बुधवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल शव की शिनाख्त करने में लगी है। कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कनौजिया ने बुधवार की सुबह झील में एक व्यक्ति के शव होने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। थाना पुलिस के एसआई भुवन जोशी पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर लाए। एसआई ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया शव हल्द्वानी से लापता चल रहे वन क्षेत्राधिकारी के होने का अंदेशा जता रही है। लापता चल रहे रेंजर की अंतिम लोकेशन भी भीमताल में ही मिली थी। फिलहाल पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है।

Latest Articles