Friday, July 26, 2024

ठंड से कांपा उत्तराखंड: शीतलहर ने बढ़ाई गलन! हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। आज मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन सुबह शाम शीतलहर के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है।

Latest Articles