Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियानः अबतक 156.76 करोड़ से अधिक लोगों को लगे टीके, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 71 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 66 लाख से अधिक (66,21,395) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 156.76 करोड़ (1,56,76,15,454) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,68,19,744 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। पिछले 24 घंटों में 1,38,331 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,50,85,721 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 94.51 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 2,71,202 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 15,50,377 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.18 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,65,404 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 70.24 करोड़ (70,24,48,838) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 13.69 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 16.28 प्रतिशत है।

Latest Articles