Saturday, July 27, 2024

झारखंड के दुमका में एकबार फिर जिंदा जलाने का मामला, गढ़वा में एक युवक को जलाने की घटना आई सामने

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के दुमका में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने के बाद गढ़वा में एक युवक को जलाने की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक दीपक सोनी दो लोगों के बीच का झगड़ा सुलझाने पहुंचा था। आरोपी अस्मुद्दीन ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दीपक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पीड़ित के खिलाफ भी FIR की है।

मामला गढ़वा जिले के वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव का है। दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है। युवक का सिर और चेहरा काफी जल गया है। उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में भर्ती दीपक सोनी ने कहा- मैं तो बस झगड़ा सुलझाने गया था, उसने पेट्रोल डालकर मुझे जलाने की कोशिश की।

दो लोगों की लड़ाई सुलझाने पहुंचा था दीपक
पीड़ित दीपक सोनी ने बताया कि उसके घर के पास अस्मुद्दीन अंसारी और राहुल सोनी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। शोर सुनकर वह अपने घर से निकला और बीचबचाव की कोशिश करने लगा। जैसे ही उसने पूछा कि क्यों लड़ रहे हो, तो अंसारी ने उसे गालियां देने लगा। इसके बाद पेट्रोल की बोतल लेकर आया और उस पर उड़ेल कर माचिस से आग लगा दी।

पीड़ित पर भी FIR
पुलिस ने आरोपी अस्मुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, अस्मुद्दीन के परिवार की शिकायत पर दीपक सोनी के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

Latest Articles