Saturday, July 27, 2024

गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सोनाली फोगाट को यहीं दी गई थी ड्रग्स

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस शर्त पर रोक लगाई है कि अब क्लब में किसी तरह की कॉमर्शियल एक्टिविटी नहीं होगी। शुक्रवार सुबह से ही क्लब को गिराने का काम चल रहा था। क्लब को गिराने के लिए बुलडोजर भी पहुंच चुका था। यह वही क्लब है, जिसमें भाजपा नेता सोनाली फोगाट को ड्रग्स दी गई थी।

गोवा प्रशासन के मुताबिक कर्लीज क्लब को नो डेवलपमेंट जोन’ में बनाया गया है। गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (GCZMA) ने 2016 में इसे ढहाने का आदेश दिया था। क्लब के मालिक एडविन नुन्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में इस आदेश को चुनौती दी थी। NGT ने 6 सितंबर को GCZMA के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद 8 सितंबर (गुरुवार) को जिला प्रशासन ने क्लब को गिराने का आदेश जारी किया था।

क्लब में आखिरी बार नजर आईं थी सोनाली
गोवा के कर्लीज क्लब में 23 अगस्त की अल सुबह सोनाली फोगाट अपने PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के साथ आखिरी बार नजर आई थीं। इसी के बाद उनकी मौत हुई। क्लब के CCTV फुटेज में सुधीर सोनाली को जबरन कोई लिक्विड पिलाते हुए नजर आया था। उसने पूछताछ में सोनाली को ड्रग देने की बात कबूल भी कर ली थी। इसके बाद गोवा पुलिस ने क्लब को सील कर दिया था।

23 अगस्त को हुई थी सोनाली की हत्या
सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हुई थी। उस समय उनका PA सुधीर और सुधीर का दोस्त सुखविंदर उनके साथ मौजूद थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू की शिकायत पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। क्लब संचालक एडविन नुन्स, दत्ता प्रसाद और रमाकांत मासूपा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

NGT ने कर्लीज क्लब को 15 दिन में गिराने को कहा था

NGT के आदेश में कर्लीज क्लब को गिराने की कार्रवाई 15 दिन में पूरी करने को कहा गया था। NGT ने क्लब का बिजली-पानी का कनेक्शन काटने को भी कहा था। साथ ही आबकारी आयुक्त को क्लब का बार लाइसेंस भी कैंसिल करने को कहा था। अंजुमा पंचायत को भी ट्रिब्यूनल की तरफ से दिशा निर्देश दिए गए थे।

गोवा के होटल में लड़खड़ाती दिखीं थी सोनाली फोगाट

क्लब की CCTV फुटेज भी मिली है। इस फुटेज में सुधीर सांगवान बोतल में सोनाली को कुछ मिलाकर पिलाता हुआ दिख रहा है। ड्रिंक पीने के बाद सोनाली से संभला नहीं जा रहा। इसके बाद सुधीर और सुखविंदर सोनाली को संभालते नजर आ रहे हैं। कुछ समय बाद एक अन्य कैमरे की फुटेज में दोनों सोनाली को वॉशरूम ले जाते हुए नजर आते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सोनाली फोगाट के परिवार को हत्या का शक

सोनाली के परिवार को शक है कि उसकी हत्या की गई है। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करेंते नजर आ रहे हैं। कुछ समय बाद एक अन्य कैमरे की फुटेज में दोनों सोनाली को वॉशरूम ले जाते हुए नजर आते हैं और 2 घंटे तक वहीं रहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पोस्टमॉर्टम में चोट के कई निशान मिले

सोनाली के शव का गुरुवार दोपहर गोवा में पोस्टमॉर्टम किया गया। वह 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिसॉर्ट में मृत मिली थीं। सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

Latest Articles