नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर बरामद हुआ। अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, लोग मौके की तरफ भागे। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जिसमें अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल मिली। वहीं कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Trending
राघव चड्ढा समेत 6 अन्य सांसद बीजेपी में शामिल, राज्यसभा सभापति ने दी मंजूरी
नैनीताल कलेक्ट्रेट में कार से मिला अधिवक्ता का शव, फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
उत्तराखंड में मौसम का 'यू-टर्न': कल से तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधनः भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाला एक युग समाप्त! 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
कैंची धाम का जाम बना मुद्दा, हरीश रावत का BJP पर हमला
अलग-अलग मोबाइल एप पर ऊर्जा सचिव ने जताई नाराजगी, पूरे उत्तराखंड के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक प्लेटफॉर्म का निर्देश
हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में आस्था का सफर, 20 मई को पंज प्यारों की मौजूदगी में रवाना होगा तीर्थयात्रियों का जत्था
सहसपुर में रसोई की चिंगारी बनी काल: घास-फूस के घरों में लगी आग से मची चीख-पुकार, भारी नुकसान
नैनीताल कलेक्ट्रेट में कार से मिला अधिवक्ता का शव, फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
- by Admin
- Apr 27, 2026