नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में बीएलओ ड्यूटी के दौरान चुनाव अधिकारी की शिकायत पर बाल विकास निदेशालय के डायरेक्टर द्वारा आंगनबाड़ी सुपर वाइजर को पद से निष्कासित किए जाने के आदेश को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने बाल विकास निदेशालय के डायरेक्टर के निलंबन आदेश को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि यदि निलंबन आदेश में यह उल्लेख नहीं है कि आरोपी पर लगने वाले आरोप गंभीर श्रेणी का है, उनमें बड़ा दंड दिया जा सकता है तो ऐसा आदेश कानूनी रूप से टिकने योग्य नहीं है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमावली 2003 के नियम 4(1) का हवाला दिया। इस नियम के अनुसार किसी भी कर्मचारी को निलंबित करते समय आदेश में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख करना अनिवार्य है कि उसके विरुद्ध आरोप इतने गंभीर हैं कि सिद्ध होने पर उसे बड़ी सजा दी जा सकती है। बता दें कि प्रीती राणा व आशा विदवांड ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि वे उत्तराकाशी आंगनबाड़ी में सुपर वाइजर के पद पर तैनात हैं। उनकी बीएलओ में ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान कतिपय कुछ शिकायतों के आधार पर चुनाव अधिकारी द्वारा उनपर कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए। चुनाव अधिकारी के आदेशों के क्रम में बाल विकास निदेशालय के डायरेक्टर द्वारा उन्हें आंगनबाड़ी सुपर वाइजर के पद से निष्कासित कर दिया गया। याचिका में कहा गया है कि उत्तराखंड गवर्मेंट सर्विस पनिशमेंट नियमों के तहत आरोप सिद्ध न होने की दशा में उन्हें पद से निष्कासित नही किया जा सकता।
Trending
लोनी चाकू हमला: सलीम वास्तिक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया
यमुनोत्री हाईवे हादसा: यमुना में गिरी कार, एसडीआरएफ ने दो शव निकाले
बीएलओ ड्यूटी विवाद: नियम 4(1) का हवाला देते हुए निलंबन रद्द
ऊधम सिंह नगर के जसपुर में मामूली विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप
सीबीआई की चार्जशीट कमजोर, कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को दी राहत
उत्तराखंड बिजली टैरिफ 2026: यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के प्रस्तावों पर आज अंतिम मुहर लगाएगा विद्युत नियामक आयोग
पलायन की मार झेल रहे पौड़ी और अल्मोड़ा के वीरान गांवों में भी होगी मकानों की नंबरिंग, सरकार ने कसी कमर
भीषण संघर्ष के बीच तालिबान का 19 पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जे का दावा