देहरादून। राजधानी देहरादून से एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार सुबह-सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी रूप ले लिया और इस हिंसा की कीमत एक निर्दोष रिटायर्ड ब्रिगेडियर को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी इलाके की है, जहां सुबह दो कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि एक कार सवार ने दूसरी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछा कर रहे वाहन से फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े। तभी आसपास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक सफेद फॉर्च्यूनर कार आगे भाग रही है, जबकि पीछे से एक काली स्कॉर्पियो कार उसका पीछा कर रही है। कुछ ही पलों में गोलियों की आवाज गूंजती है और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। घटना के समय कई लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे, जो इस खौफनाक मंजर के गवाह बने। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है, क्योंकि दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
रुद्रपुर हनीट्रैप: व्यवसायी को फंसाकर वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में सनसनी: कार चेज के दौरान गोलीबारी, मॉर्निंग वॉकर की मौत
देहरादून हिरासत मौत: पीएम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि, जांच जारी
देहरादून में रोड रेज का खौफनाक अंजाम: कारों की फायरिंग में निर्दोष राहगीर की मौत
बोर्ड खत्म होने के डर से छात्रों ने छोड़े मदरसे, आलिम स्तर पर पूरे प्रदेश में मात्र 83 छात्र शेष
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से होगी शुरू, वाहनों की सुरक्षा और निगरानी के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवनों और ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग