हरिद्वार। हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल छीनकर फरार हुआ युवक कुछ ही देर बाद गोली लगने से मृत अवस्था में मिला। इस घटना के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो युवक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक ने बहादराबाद क्षेत्र में गैस प्लांट के पास खाली मैदान में खुद को गोली मार ली। वहीं सामने आया कि एक तरफा प्यार की सनक में युवक ने आत्मघाती उठाया है। पुलिस के मुताबिक यूपी के फैजाबाद निवासी युवती इन दिनों जमालपुर क्षेत्र स्थित राम वाटिका में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रही है। उसने गैस प्लांट चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा जमालपुर चौक के पास मिला और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम पीछा करते हुए बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची। यहां बाउंड्री वॉल के पीछे एक खाली मैदान में युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवती से मारपीट, धमकी और युवक की ओर से उठाए गए आत्मघाती कदम के बीच संबंधों को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया।
Trending
हरिद्वार शॉकिंग केस: युवक ने युवती को धमकाया, फोन छीना, बाद में मैदान में मृत मिला
बेटे के जन्मदिन पर घर आने का वादा अधूरा छोड़ गए शहीद विकास कुमार
छात्र हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर देहरादून में किसानों का जमावड़ा
ईरान के बी1 पुल पर अमेरिकी हमला, वैश्विक चिंता बढ़ी
एलपीजी सप्लाई बाधित होने पर देहरादून में लोगों का गुस्सा फूटा
उत्तराखण्ड के गांव में गुलदार ने ली बच्ची की जान, ग्रामीणों में आक्रोश
एलपीजी जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई का ऐलान
'Silenced Not Defeated' संदेश से सियासत गरम, का पलटवार
हरिद्वार शॉकिंग केस: युवक ने युवती को धमकाया, फोन छीना, बाद में मैदान में मृत मिला
- by Admin
- Apr 03, 2026