नोएडा। यूपी के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई। युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम दोनों ने क्यों उठाया और पिस्तौल उनके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
Trending
सीएम धामी ने त्रिशूल चौक का लोकार्पण, रुद्रपुर में यूएस नगर कार्निवल का शुभारंभ
कांग्रेस PHQ घेराव के बीच हरक सिंह रावत का सरकार पर तीखा हमला
उत्तराखंड में एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा हैकिंग रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
वैलेंटाइन डे पर लव स्टोरी का दर्दनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव
जौलीग्रांट में अहम बीजेपी कोर बैठक, सीएम धामी समेत वरिष्ठ नेता शामिल
बॉर्डर सुरक्षा और जलवायु चुनौतियों पर ठोस सुझाव देगा ‘भीष्म’ रणनीतिक थिंक टैंक
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में लागू होगा स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम
महाशिवरात्रि विशेष: उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में घोषित होगा केदारनाथ का 325वां रावल
वैलेंटाइन डे पर लव स्टोरी का दर्दनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव
- by Admin
- Feb 14, 2026