नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां हाईकोर्ट की जबलपुर स्थित प्रिंसिपल बेंच में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स अपनी पत्नी के गर्भपात के बाद मृत भ्रूण को लेकर सीधे कोर्ट रूम में दाखिल हो गया। उसने जज की डाइस पर भ्रूण को रखते हुए गुहार लगाई कि या तो उन्हें न्याय दिया जाए या फिर इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। दरअसल रीवा निवासी दयाशंकर पांडे पहले जबलपुर के शुभ मोटर्स में अकाउंटेंट के तौर पर काम करते थे। उनके दावों के अनुसार काम के दौरान उन्हें शोरूम में करीब 200 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले की जानकारी मिली थी। जब उन्होंने इस घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई और सच बोलना चाहा, तो उन पर और उनके परिवार पर जानलेवा हमले शुरू हो गए। फरियादी दयाशंकर का आरोप है कि हाल ही में हुए एक हमले के दौरान उनकी पत्नी के साथ मारपीट हुई, जिसके कारण उनका मिसकैरेज हो गया। इसी मृत भ्रूण को वे न्याय के सबूत के तौर पर कोर्ट लेकर आए थे। दयाशंकर पांडे राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और साल 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनका कहना है कि पिछले 2 साल में उन पर चार बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। पुलिस और प्रशासन से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। घटना के तुरंत बाद हाईकोर्ट की सुरक्षा और ओमती पुलिस एक्टिव हुई। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि दयाशंकर पांडे और उनकी पत्नी को थाने लाकर समझाइश दी गई है। हाईकोर्ट के भीतर इस तरह से भ्रूण ले जाने को सुरक्षा में बड़ी चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Trending
एससीईआरटी देहरादून में प्रतिभागियों के लिए आवासीय व्यवस्था: मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता के लिए हॉस्टल में रुकेंगे प्रदेश भर के छात्र
गैरसैंण विधानसभा सत्र अपडेट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटल पर रखे 11 विधेयक, जन विश्वास और यूसीसी संशोधन शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: वनाग्नि प्रबंधन के लिए 1239 जागरूकता कैंप और फॉरेस्ट फायर मैनेजमेंट कमेटियों का गठन
हाईकोर्ट में भ्रूण रखकर शख्स की गुहार—न्याय दो या इच्छा मृत्यु की अनुमति
मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकार मामले में सुप्रीम कोर्ट में यूसीसी पर चर्चा
सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: विधानसभा गैलरी में प्रदर्शित हुए पारंपरिक आभूषण और उत्तराखंड के लोक वाद्य यंत्र
बदरीनाथ हाईवे पर नहीं लगेगा लंबा जाम: गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से नियंत्रित होगा वाहनों का दबाव, यात्रियों को बड़ी सहूलियत
उत्तराखंड बजट सत्र दूसरा दिन: पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक के बाद सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित