हरिद्वार। उत्तराखण्ड में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें उठती नजर आई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन देर तक रेस्क्यू अभियान में जुटा रहा। घटना के बाद फ्लाई ओवर के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है। यह हादसा हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। आग के बाद फ्लाईओवर पर पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक ट्रक, एक एसयूवी कार, एक डंपर और एक बस के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में पुलिस ने एक महिला की मौत की पुष्टि की है, जबकि 15 लोग घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि महिला का शव ट्रक के नीचे फंसा था। घटना के बाद ट्रक का प्रेशर टूट जाने से उसके ब्रेक जाम हो गए। ट्रक सीमेंट से भरे होने की वजह से हिल भी नहीं पा रहा था।
ट्रक को जेसीबी औऱ क्रेन से उठाने का प्रयास किया गया, बाद में हाइड्रा मशीन से उसे हटाया जा सका। वेगनार कार ट्रक औऱ बस के बीच पिचक गई थी। महिला के शव का एक हिस्सा पहले निकाल लिया गया था लेकिन दूसरा हिस्सा रात करीब पौने एक बजे ट्रक के हटने के बाद निकाला जा सका। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 30 वर्षीय कुसुम पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है।
Trending
उत्तराखंड जेंडर बजट 2026: आंगनबाड़ी और पोषण योजनाओं के लिए 598 करोड़ से अधिक का प्रावधान
तंत्र-मंत्र और सम्मोहन का खौफनाक खेल: रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला से लाखों के आभूषणों की बड़ी ठगी
चंपावत में बनेगा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज: खेल क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बजट में 10 करोड़
उत्तराखंड में IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती,शासन की अनुमति के बिना अवकाश नहीं
देहरादून क्राइम: पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाली महिला और उसकी बहन पर एफआईआर
मुख्यमंत्री की सादगी: गैरसैंण में तैनात कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह, कहा- पर्दे के पीछे के नायकों का बड़ा योगदान
उत्तराखंड रुद्रपुर मामला: लोन एजेंट पर महिला को बहलाने और शोषण का आरोप
नकल मुक्त परीक्षा और पारदर्शी भर्ती: उत्तराखंड राज्यपाल ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार और कड़े कानूनों का किया जिक्र