नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कांग्रेस को चेतावनी: सदन में हंगामा किया तो 2027 में शून्य होगा विपक्ष का स्कोर
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
फसल विविधीकरण समय की सबसे बड़ी मांग: एक फसल पर निर्भरता छोड़ बहुफसली प्रणाली अपनाने पर केंद्रीय मंत्री का जोर
नैनीताल की ग्लेनमोर धरोहर संपत्ति आग में स्वाहा
नैनीताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, इलाके में शोक
हल्द्वानी बनेगा उत्तराखंड का नया आईटी कॉरिडोर: रानीबाग में मिनी सिडकुल और एम्स के बजाय अब बनेगा आधुनिक आईटी हब
यूएसडीएमए बना आत्मनिर्भर: अब बाहरी मदद के बिना स्वयं मॉक ड्रिल आयोजित करने में सक्षम हुआ उत्तराखंड आपदा प्राधिकरण
आचरण नियमावली-2025 का उल्लंघन पड़ेगा भारी: संपत्ति छिपाने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ यूपीसीएल प्रबंधन हुआ सख्त