काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में चौंकाने वाली पारिवारिक हिंसा
रुद्रपुर में फर्जी बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश: लाखों की अवैध किताबें मिलने के बाद आज पहुंचेगी एनसीईआरटी की टीम
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा क्षेत्र में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को चेताया
मुख्यमंत्री आवास पर गूंजा 'फूल देई-छम्मा देई', पुष्कर सिंह धामी ने नन्हे बच्चों का स्वागत कर उन्हें उपहार भेंट किए
नेपाल बस त्रासदी: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस का भीषण हादसा
बहल पेपर मिल्स लिमिटेड द्वारा दान की गई एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को सीएम धामी ने चम्पावत के नागरिकों के लिए रवाना किया
फूलदेई पर्व से उत्तराखण्ड में हुई हिंदू नव वर्ष की शुरुआत
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: रुद्रप्रयाग और आसपास के पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं का अनुमान