देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। हाल ही में शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जारी एसओपी के तहत सभी सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रवेश-निकास पर निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील कार्यालयों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार या हिंसा की स्थिति में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी या शिक्षक की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम सरकारी तंत्र में सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Trending
चैंपियन का नोट उड़ाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर, अब कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
उत्तराखंड शासन की नई गाइडलाइन: शिक्षकों और कर्मचारियों की गरिमा से समझौता नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
शिक्षकों के लिए 'ऑनस्क्रीन मार्किंग पोर्टल' लॉन्च: सीबीएसई ने डिजिटल मूल्यांकन के लिए शुरू किया विशेष अभ्यास
बनबसा आर्मी रैली: अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य दस्तावेज सूची जारी, इन अभिलेखों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
नेतन्याहू से मुलाकात के साथ भारत-इजरायल रिश्तों को मिलेगी मजबूती
शैडो एरिया में सैटेलाइट फोन से होगा संपर्क: नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लिए जिलाधिकारी ने बनाई विशेष योजना
रुद्रपुर क्राइम न्यूज: ट्रेन में जहर खाने के बाद आरोपी हिरासत में
पूंजीगत निवेश योजना (SASCI) 2025-26: उत्तराखंड को मिली 105.11 करोड़ की अतिरिक्त राशि, विकास को मिलेगी नई गति
उत्तराखंड शासन की नई गाइडलाइन: शिक्षकों और कर्मचारियों की गरिमा से समझौता नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
- by News Desk
- Feb 25, 2026