नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस बार राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस दौरान 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। सिविल सेवा परीक्षा में इस बार पहला स्थान अनुज अग्निहोत्री, दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे, तीसरा स्थान अकांक्ष, चौथा स्थान राघव झुनझुनवाला और पांचवां स्थान इशान भटनागर ने हासिल किया है। इस बार परीक्षा में 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है। उम्मीदवार PDF में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। UPSC परीक्षा के लिए कुल 958 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था, हालांकि, इसका इंटरव्यू 26 फरवरी 2026 को पूरा हो गया था। वहीं, अगर IAS पद की बात करें, तो इसके लिए कुल 180 पद खाली हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 74 पद, ओबीसी के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 28 पद, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 18 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं। अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के छोटे से गांव रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।


Trending
UPSC 2025 टॉपर लिस्ट: अनुज अग्निहोत्री पहले स्थान पर, टॉप 10 में 3 लड़कियां, 958 उम्मीदवार सफल
उत्तराखंड में जनस्वास्थ्य संकेतकों में सुधार, जीवनकाल बढ़ा और मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट
पर्यटन बना उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का इंजन, पर्यटकों की संख्या छह करोड़ से अधिक पहुंची
डबल इंजन सरकार का कमाल: उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र में नए कीर्तिमान, टिहरी झील बना मुख्य आकर्षण
धर्म गार्डियन 2026: अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए भारतीय और जापानी सेना का संयुक्त प्रशिक्षण
उत्तराखंड न्यूज़: 9 मार्च से देहरादून में शुरू होगा मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण, मोबाइल एप से होगी जनगणना
भूस्खलन क्षेत्रों पर जेसीबी और पुलिस तैनात; बीआरओ और पीडब्ल्यूडी को संवेदनशील स्थानों की निगरानी के निर्देश
चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, धामों में कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान दर्ज
UPSC 2025 टॉपर लिस्ट: अनुज अग्निहोत्री पहले स्थान पर, टॉप 10 में 3 लड़कियां, 958 उम्मीदवार सफल
- by Admin
- Mar 06, 2026