नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अहिल्यानगर जिले के वडगांव पान गांव में एक छह साल की बच्ची पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं हर कोई स्तब्ध है। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची अपने स्कूल से घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले उससे किसी पते के बारे में पूछने का बहाना किया और जैसे ही बच्ची रुकी, उसने उसके चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हमले के बाद बच्ची किसी तरह भागकर वापस अपने स्कूल पहुंची, जहां शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर लोणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में संगमनेर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने लोणी-संगमनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
नैनीताल मालरोड पर भू-धंसाव रोकने के कार्यों का निरीक्षण: पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे आनंद बर्द्धन
उत्तराखंड प्रमुख सचिव ऊर्जा ने वरिष्ठ पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों को उनके संबंधित पदों से मुक्त करने के आदेश दिए
में बच्ची पर हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
बेहतर समन्वय के लिए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और उत्तरकाशी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की यूनिट तैनात करेगा स्वास्थ्य विभाग
आध्यात्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं को भी बदरीनाथ-केदारनाथ के गर्भ गृह में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं
पहाड़ों की रानी मसूरी में मॉक ड्रिल के दौरान बचाव दलों ने खाई से तीन घायल पर्यटकों को बचाया
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान: 23 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है
उत्तराखंड ऊर्जा विभाग में फेरबदल: सीएम धामी ने सेवा विस्तार पर काम कर रहे MD को तुरंत हटाने का फैसला क्यों किया