Saturday, July 27, 2024

हिजाब मामले में सरकार ने बढ़ाई सख्ती

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में सरकार ने हिजाब पर बढ़ते विवाद को देखते हुए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छुट्टियों को बढ़ाकर 16 फरवरी तक कर दिया है। इसको लेकर उच्च शिक्षा मंत्री सीएम अश्वथ नारायण ने बताया कि फ‍िलहाल कक्षाएं आनलाइन माध्‍यम से संचालित की जाएंगी। हालांकि परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी। बता दें कि हिजाब पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, इसको लेकर सियासत भी लगातार गरमाती जा रही है।
वहीं सरकार ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों को शैक्षणिक परिसर का दौरा करने को कहा है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए उडुपी में फ्लैग मार्च किया। गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने स्थानीय प्रशासन को किसी अप्रि‍य घटना होने की दशा में ऊपर से आदेश की प्रतीक्षा करने के बजाय स्थिति के अनुसार कार्य करने और तत्काल उपाय करने का अधिकार दिया है।

Latest Articles