Monday, December 4, 2023
spot_imgspot_img

उत्तराखंड: पहाड़ों पर लगने लगी लोगों की भीड़! नैनीताल हुआ पैक, जाम में फंसे रहे महेंद्र सिंह धोनी

सर्दियां शुरू होते ही पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। बर्फ देखने के लिए अब लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरोवर नगरी में लोग समय बिताने के जा रहे हैं।

वहीं आवासीय विद्यालय खुलने से अचानक से जाम लग गया। सरोवर नगरी में आवासीय विद्यालय खुलने लगे तो अभिभावकों के वाहनों से शहर जाम की गिरफ्त में आ गया। शुक्रवार को करीब माल रोड से लेकर मल्लीताल तक वाहनों की कतार लगी रही, पुलिस भी इस जाम को खोलने में बेबस नजर आई।सीजन के लंबे समय बाद ऐसा भीषण जाम लग गया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वाहन भी फंसा रहा। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज दीपावली अवकाश के बाद खुलने लगे हैं। ऐसे में अभिभावक अपने पाल्यों को छोड़ने नैनीताल पहुंचे और वह लौटने लगे तो माल रोड पर पूरी तरह जाम लग गया। यहां तक कि शहर की मल्लीताल क्षेत्र की पार्किंग वाहनों से पैक हो गई। होटलों में वीकेंड के साथ ही अभिभावकों की वजह से कमरे की बुकिंग एकाएक बढ़ गई। चिड़ियाघर जाने के लिए शटल सेवा का टिकट हासिल करने के लिए इंडिया होटल के पास पर्यटकों की कतार लगी रही। रोपवे में भी वेटिंग चलती रही। नैनी झील में नौकायन के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहा। एसओ रोहिताश शर्मा, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी सहित पुलिस कर्मी तथा यातायात पुलिसकर्मी जाम को खोलने में लगे रहे, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या की वजह से वह भी बेबस नजर आए। माल रोड में करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles