Saturday, July 27, 2024

दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट! महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड के रुड़की में एक घर में घुसकर दो बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील माता वाली गली में विपिन का मकान है। सोमवार सुबह परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जबकि विपिन की पत्नी रेखा घर पर अकेली थी। करीब 12 बजे दो बदमाश घर के अंदर घुस आए और लूटपाट करने लगे। रेखा ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। कान के कुंडल लूटकर फरार हो गए। रेखा ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने रेखा को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे कंगाल जा रहे हैं।

Latest Articles