Sunday, December 3, 2023
spot_imgspot_img

म्यांमार की नेत्री को हुई 4 साल जेल की सजा, पढ़िए पूरी खबर

सोमवार को म्यांमार की अदालत ने देश की नेता आंग सान सू की को अवैध रूप से वॉकी टॉकी यंत्र आयात करने और अपने पास रखने तथा कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए 4 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

पिछले साल दिसंबर में थी म्यांमार नेत्री को प्रचार के दौरान उकसावे वाले भाषण और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए 2 आरोपों में कसूरवार ठहराया गया था। तब भी उन्हें 4 साल की सजा सुनाई गई थी हालांकि उनकी सजा आधा हो गई और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को राजधानी में नजरबंद करने का आदेश दिया गया।

बता दे कि जब सैन्य प्रशासन ने म्यांमार में तख्तापलट किया तब उन्होंने नोबेल पुरस्कार नेत्री के घर पर छापा मारा था और इसके बाद उनके घर से वॉकी टॉकी बरामद हुआ।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles