Saturday, July 27, 2024

बड़ी खबरः केन्द्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला! विवाद के बाद बैन किया सिद्धू मूसेवाला का SYL सांग, यू-ट्यूब से भी हटाया गया

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दो दिन पहले रिलीज हुए गाने को केन्द्र सरकार ने बैन कर दिया है। यही नहीं मूसेवाल के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से भी गाने को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि गाने में पंजाब और हरियाणा के बीच SYL (सतलज-यमुना लिंक) नहर के पानी को लेकर और बंदी सिखों के मुद्दे पर लगातार विवाद हो रहा था, जिसके चलते केन्द्र को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा।
अब भारत में यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला का SYL गाना सर्च करने पर this content is not available on this country domain लिखा आ रहा है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के SYL गाने को महज 2 ही दिन में 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे। गाना नंबर एक पर ट्रेडिंग में था। गाने पर 3.3 करोड़ कमेंट भी आ चुके थे। सिद्धू की हत्या के 26 दिन बाद ट्रिब्यूट के तौर पर यह गाना रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद से ही SYL गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था।
सिद्धू अपने इस आखिरी गाने के जरिए पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल नहर के मुद्दे को हवा दे गए। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया है। 4 मिनट 9 सेकेंड के इस गाने के बोल पंजाब के पानी और उससे जुड़े दूसरे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमते हैं। गाने के लिरिक्स देखें तो इसमें पंजाब-हरियाणा के बीच बहुचर्चित सतलज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर हुए विवाद का जिक्र किया गया है। सिद्धू के इस गाने के दौरान आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का बयान चल रहा है, जिसमें वह 2024 में पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपनी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा को एसवाईएल नहर का पानी दिलाने की बात कह रहे हैं।

Latest Articles