नई दिल्ली। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां दौसा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहरामच मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ, जब सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।
Trending
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरकार का ऐतिहासिक निर्देश
तीन मिनट दस सेकंड का पूरा वंदे मातरम् अब राष्ट्रपति और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अनिवार्य
दौसा में घातक हादसा: डिवाइडर तोड़ ट्रक से भिड़ी कार
छात्रों को मिलेगा सुरक्षित वातावरण, 16 क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए फंड मंजूर
गढ़वाल-कुमाऊं में प्रशिक्षण कक्ष और गेस्ट हाउस सहित ओबीसी कल्याण भवन बनेंगे
उत्तराखंड की एकल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस, सुगम यात्रा बनाने की तैयारी
304 मंडलों में प्रशिक्षण से मिशन 2027 को धार देगी उत्तराखंड भाजपा