जैसे-जैसे Omicron भारत में अपने पैर पसार रहा है, वैसे वैसे कई राज्यों की R-value में इजाफा हो रहा है। वर्तमान में भारत ने omicron के 213 नये covid मामले रजिस्टर किये हैं जिसमें देश की राजधानी दिल्ली 57 मामलों के साथ सबसे आगे है।
क्या है R-value?
R-value का अर्थ है किसी वायरस की संक्रामकता कितनी है। इस शब्द का आम जनों के लिए शायद ज्यादा मतलब ना हो लेकिन वैज्ञानिकों और महामारीविदों के लिए अपने अध्ययन में यह बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर R-value एक है तो इसका मतलब कि एक व्यक्ति सिर्फ दूसरे व्यक्ति को ही बीमारी फैला सकता है, वहीं अगर यह एक से कम है तो फिर एक व्यक्ति एक से ज्यादा किसी और को बीमार नहीं कर सकता। R-value अगर एक से ज्यादा है तो फिर इसका मतलब यह हुआ कि एक अकेला बीमार व्यक्ति कई अन्य लोगों को बीमारी फैला सकता है।
जैसे-जैसे omicron के मामले भारत में बढ़ रहे हैं वैसे वैसे कई राज्यों की r-value भी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान की स्थिति में बिहार राज्य R-value सबसे ज्यादा है।

महामारीविद डॉ गिरिधर बाबू ने ट्वीट किया,”13 दिसंबर की तुलना में 19 दिसंबर को आरटी मूल्यों में वृद्धि वाले राज्यों में बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, त्रिपुरा, तमिलनाडु, असम, ओडिशा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मणिपुर और नागालैंड शामिल हैं। 19 दिसंबर को भारत का प्रभावी RT 0.89 है।”